– चारों ओर नवनियुक्त डीएम की कार्यशैली की चर्चा

– 3 फुट 2 इंच लम्बाई है इस कलेक्टर की
आरती डोंगरा, देखने में सामान्य। हाईट मात्र तीन फुट दो इंच, लेकिन काम नाम से काफी बडे। हाल में राजस्थान के अजमेर की कलेक्टर बनी आरती डोंगरा अपनी कार्यशैली के लिए चिरपरिचत हैं। उनके कार्यों की चारों ओर चर्चा है। वह पहले बीकानेर कलेक्टर पद पर भी तैनात रहीं थी। हाल में वे डिस्काम में प्रबंधक पद पर तैनात थीं। वहां उनको अजमेर का कलेक्टर बनाया गया है। मूलत उत्तराखंड की आरती 2006 बैच की आईएएस हैं। उन्होने राजस्थान कैडर को सिविलसेवा के लिए चुना था।






