PDU news-अजब-गजबः रेलवे स्टेशन पर ट्राली में सामान ढोते ढोते पास की सिविल सर्विस

– 3 फुट की कलेक्टर ने अजमेर मे मचाया तहलका


——————————————
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
——————————————
कठोर मेहनत सफलता की कुंजी है, यह भले ही पुरानी कहावत हो, पर सौ फीसदी आज भी सच है। इस सच को साबित किया है केरल में कुली का काम कर रहे श्रीनाथ ने।
केरल के मन्नार के श्रीनाथ एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन पर पिछले पांच साल से कुली का काम कर रहे हैं। लेकिन उनके जुनून के आगे उनका काम कभी बाधक नहीं बना। ताज्जुब यह है कि पढने के लिए श्रीनाथ ने कभी किताबें नहीं खरीदीं। बल्कि रेलवेस्टेशन पर लगे वाईफाई की मदद से पढाई की। इसके लिए वह मोबाइल में वीडीओ की मदद लेता था। इस मदद के लिए उसके पास मोबाइल और ईअरफोन जरूर था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीनाथ पहले तीनबार परीक्षा में बैठा था, लेकिन पहलीबार उसने रेलवे के वाइफाई का प्रयोग किया । श्रीनाथ के अनुसार वह जब लोगों के सामान को ढोता था तो उस समय कानों में ईअर फोन लगा लेते थे और पढने वाली चीजों को सुनता रहता था। अब मन्नार के श्रीनाथ की मेहनत रंग ले आई । उसने केरल पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा को पास कर लिया है। यदि वह इंटरव्यूह में भी पास हो जाता है तो लैंड रेवन्यू विभाग में विलेज फील्ड असिस्टेंट पद पर तैनात होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*