ब्रेकिंग फरह- हत्या का खुलासा,अधेड़ का खेतों पर मिला था शव

फरह। PDU समाचार

थाना फरह की रिपोर्टिंग चौकी ओल के गांव बिरौना कला में विगत महीनों 55 बर्षीय अधेड़ का शव मिला था।बिरौना कला में नाहर सिंह गेहूं फसल की कटाई करने अपने खेतों की तरफ गया तो गांव के ही भावसिंह के नहर के किनारे खेत पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। यह सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई  और  मृतक की पहचान गांव निवासी  लाल सिंह के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे  परिजनों ने शव को देख बताया  जैसे  गला घोंटकर  हत्या की गई हो  ऐसा प्रतीत हो रहा था
जिसकी एसपी सिटी श्रवण कुमार और सीओ रिफाइनरी विनय कुमार चौहान के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आजाद पाल सिंह जांच में जुट गए। और आज पत्रकार वार्ता कर हत्या करने वाले आरोपी मृतक लाल सिंह के ही पुत्र तेजवीर को पकड़ जेल भेजा।अवैध संबंध और जमीन को मनमर्जी बेचने पर की थी पिता की हत्या।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*