एटा। PDU समाचार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा अखिलेश कुमार चौरसिया द्वारा आरक्षी कपिल कुमार निवासी गाजियाबाद जो वर्तमान में पुलिस कार्यालय जनपद एटा में टेलीफोन ड्यूटी पर कार्यरत हैं जिसको इलाज के लिए 4 लाख 3 सौ रुपए का चेक दिया गया। आरक्षी कपिल कुमार द्वारा पूर्व में किडनी रोग से ग्रसित हो जाने एवं दोनों किडनियां फेल होने की वजह से दिल्ली में काफी उपचार कराया गया जिससे काफी धनहानि हुई, परिवार की एकमात्र जिम्मेदारी कपिल के ऊपर ही थी। इलाज के दौरान 15-20 लाख रुपए खर्च हो जाने की वजह से परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए जनपद के समस्त कर्मचारियों द्वारा अपना एक दिन का वेतन स्वेच्छा से आरक्षी कपिल कुमार को देने का निर्णय लिया गया। उक्त कटौती की कुल धनराशि रुपए 400300/ इकट्ठा हुए जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री अखिलेश कुमार चौरसिया द्वारा चेक के रूप में पुलिस कार्यालय पर आरक्षी को प्रदान किया गया।






