2019 में भी भाजपा जीतेगी चुनावः अजय पोईया

– पूर्व बिधायक ने अडूकी के स्कूल में खिलाडियों को किया सम्मानित


——————————————
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
————————————-
मथुरा। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। कांग्रेस की तुगलकी नीतियों से जनता का कभी भला नहीं हुआ था।
ये उदगार पूर्व बिधायक अजय कुमार पोईया ने मथुरा ब्लाॅक के गांव अडूकी स्थित एक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए। वे मुख्य अतिथि बतौर बोल रहे थे। श्री पोईया ने कहा कि खेल में सदभावना रहनी चाहिए। उनहोने कहा कि भाजपा की सरकार खिलाडियों के लिए बहुत कुछ कर रही है। नौकरियों में आरक्षण से लेकर उनको तमाम सुबिधाए ं भी दी जा रही हैं। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर खिलाडियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। उन्होने खिलाडियों को संदेश दिया कि खेल का मैदान हो या शिक्षा का, सफलता का कोई शार्ट रास्ता नहीं होता है। मेहनत ही सफल व्यक्तियों की कुंजी रही है। इस मौके पर रियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रजापति ने गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*