मथुरा बीएसए ने 7 से 11 बजे तक खोलने का दिया स्कूलों को आदेश

पीडीयू समाचार का असर


-कडाई से आर्डर का अनुपालन करने की दी हिदायत
– प्रमुख सचिव ने 14 अप्रेल को ही प्रदेशभर के स्कूलों को निकाला था सर्कुलर
——————————————
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
—————————————–
मथुरा। प्रमुख सचिव के आदेश के एक माह बाद मथुरा बीएसए को अंतत जनपद के बेसिक स्कूलों को 7 से 11 बजे तक चलाने की सुध आ गई। उन्होने समस्त स्कूलों के लिए आदेश निकाला है और उसका कडाई से पालन करने की भी हिदायत दी है।
दरअसल प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव ने अपने 14 जुलाई के आदेश में गर्मी के मददेनजर प्रदेशभर के बेसिक स्कूलों और जूनियरहाईस्कूलों यानी कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को 7 से 11 बजे तक संचालित करने को कहा था। इस बावत प्रत्येक जिले के बीएसए को सकुर्लर भी जारी किया था, ताकि आदेश का पालन सुनिश्चत हो सके। लेकिन बीएसए ने आदेशों की अनदेखी कर दी और जनपद के बिधालय बदस्तूर सोमवार तक 7 से एक बजे तक खुले। मंगलवार को तूफान के आगमन के मददेनजर अवकाश रखा गया था। बता दें कि पीडीयू समाचार चैनल ने इस मुददे को उछाला था। खबर का असर रहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी को अंतत अब स्कूलों का समय बदलना पढा। बता दें कि बढती गर्मी के कारण कई स्कूलों में मासूम गश खाकर भी गिर रहे थे। अंतत मथुरा बीएसए संजीव को प्रमुख सचिव का आदेश याद आ गया और इस क्रम में उन्होने मंगलवार को आदेश जारी कर समस्त स्कूलों को सात से 11 बजे तक खोलने की हिदायत दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*