फरह स्थित सचदेवा इंस्टीटयूट में आयोजित हुइ थी प्रतियोगिता

एक हजार छात्रछात्राओं ने लिया था भाग
– सफल 250 छात्रछात्राओं को लैपटाप, टेबलैट और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार चैनल……………………………………………..
फरह।
मुख पर मंद मदं मुस्कान, आँखों में सुनहरे भविष्य के प्रज्ज्वलित दीए, ईनाम में लैपटॉप, टेबलेट, स्मार्ट फोन पाने की चमक उन चेहरों पर छुपाए नहीं छुप रही थी। मौका सचदेवा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित टैलेंट सर्च पुरस्कार वितरण समारोह का।
सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फरह के तत्वावधान में 20 जनवरी को टेलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें आगरा- मथुरा जनपद के १००० छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था, इसमें 250 छात्र- छात्राएं उत्तीर्ण हुए। सफल स्टूडेंटस को प्रोत्साहित करने के लिए बीते दिन ंसंस्थान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कालेज चेयरमेन सुधीर सचदेवा ने विजेता स्टूडेंटस को लैपटॉप, टेबलेट, मोबाइल एवं अन्य पुरुस्कार वितरित किये तो छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे खुशी से बल्लियों उछलने लगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन डॉ सुधीर सचदेवा एवं राजेंद्र गुप्ता ने संयुक्तरूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर संास्कतिक कार्यक्रमों की छटा भी रही। वैशाली चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना एवम प्रिया द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। आयुष और कमल ने गीत पेश किया।
डॉ सुधीर सचदेवा ने कहा कि डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम का विचार था कि हर देश के विकास में प्रौद्योगिकी का अहम् योगदान होता हैं। तकनीकी प्रगति के लिए आवश्यक हैं। हम नयी सोचो के प्रति प्रेरित हो। हमें ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना होगा कि जो नई सोच को पैदा करें। नवोन्मेष के बिना ज्ञान की कोई उपयोगिता नहीं हैं। प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित हुई थी, इसमें दशवीं स्तर की परीक्षा में प्रथम पुरुस्कार के रूप में लैपटाप शुभम मित्तल को , द्वितीय पुरुस्कारस्वरूप टेबलेट संजीव सागर को और तृतीय पुरुस्कार वर्षा गोयल को मिला। बारहवीं स्तर की परीक्षा में प्रथम पुरस्कार लैपटाप सत्यवीर सिंह को , द्वितीय पुरस्कार टेबलैट करन कोठरी को , तृतीय पुरस्कार भी टेबलैट था, जो शालिनी शाक्य को मिला। दोनों वर्गों के 20-20 छात्रों को एनरोइड स्मार्ट फोन व 34 छात्रों को प्रोत्साहन पुरुस्कारस्वरूप् पेनड्राइव प्रदान की गयी। विभिन्न विद्यालयों से टेलेंट हंट सर्च प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 510 छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इस मौके पर 200 से अधिक प्राध्यापकों एवम अध्यापको को प्रशस्ति पत्र एवम उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ दीपक कुमार सिंह, डीन अकादमिक डॉ भोले सिंह, विकास राय, डॉ पंकज शर्मा, मोहित गहरवार, देवेंद्र सिंह, डॉ शिखा गोविल, शिल्पा शर्मा, कैलाश चंद्र, दीपमाला, डॉ संतोष कुमार सिंह, नितिन रावत, राजकुमार तिवारी ब्रज मोहन गोयल आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे ।






