डीएम ने दिया आदेश, कक्षा आठ तक के सभी बोर्डो के स्कूल रहेंगे बंद

मथुरा। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने जिले के कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड, परिषदीय स्कूलों को 8 मई को बंद रखने के निर्देश दिए है। इस आदेश का अनुपालन कडाई से करने के साथ अन्यथा की स्थिति में कडी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भयंकर तूफान, आंधी और बरसात की आशंका जताई है।







