– जब पता लगा तो आगरा से बस मोडकर अपने बच्चे को ले गए
भरतलाल गोयल,चीफ एडिटर- PDU समाचार

फरह। वृन्दावन से बांके विहारी के दशर्न कर लौटते श्रद्वालुओं से भरी बस कुरकन्दा स्थित बालाजी ढाबा पर रूकी। तमाम तीर्थयायिों ने ढाबा पर चाय नाश्ता के अलावा भोजन भी लिया। सभी यात्री अपने अपने आनन्द की अनुभूति में मस्त थे। तभी एक पांच साल का बालक ढाबा पर बिछी चारपाई पर सो गई। इसी बीच बस ढाबा से गंतव्य को चल निकली। जैसे ही बस आगरा पहुंची दम्पत्ति की लडकी अचानक नींद से जागकर रोने लगी, अभिभावकों को याद आया कि बालक कहां हंै। इसी बीच किसी झंझट से बचने के लिए ढाबा संचालक ने पुलिस को काॅल कर घटना से अवगत करा दिया। मोके पर पहुंची पुलिस ने बालक को अपने नियंत्रण में ले लिया। बाद में बालक के मां बाप ढाबा पर पहुंचे और अपने पांच बर्षीय बालक को ढाबा पर पाकर फूले नहीं समाए।






