FARAH-विवाहिता और भाई को गोली मारने वालों के खिलाफ 24 घंटे बाद हुआ मुकदमा

फरह।देवेन्द्र गोस्वामी


बीती रात विवाहिता और उसके भाई को जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी।गोली लगने से शहजादपुर निवासी बच्चू सिंह के पुत्र और पुत्री विवाहिता सुमन और भाई विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि सुमन की शादी 4 साल पहले गोवर्धन में गजेंद्रपाल के पुत्र सुमित के साथ हुई थी। विगत 1 साल से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था महिला के परिजनों ने बताया कि सुमित लड़की पर गलत आरोप लगाता है और दहेज की मांग करता है जब इस बात का विरोध किया तो लड़की को घर से निकाल दिया।इसको लेकर महिला थाना में मुकदमा भी पंजीकृत है। बीती रात में विवाहिता और उसका भाई हाईवे स्थित बिग बाजार से शॉपिंग कर लौट रहे थे तो विवाहिता के पति सुमित व उसके भाई सुशील ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाकर गोली चला दी। और दोनों भाई बहन घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ रिफाइनरी विनय कुमार चौहान पहुंच गए ।जिस संबंध में सोमवार को थाना फरह में मुकदमा दर्ज।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*