बताते चलें कि विगत दिनों कस्बा कोसीकलां से 7 वर्षीय छात्र का हुआ था अपहरण

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां अमित कुमार और स्वॉट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक स्वॉट प्रदीप कुमार एवं सुल्तान सिंह ने जाबांजी दिखाते हुए सीओ छाता चन्द्रधर गौड के नेतृत्व में अपह्रत छात्र को महराना के जंगल से किया था 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद,,
पुलिस के इस कार्य पर प्रशंसा जाहिर करते हुए कोसीकलां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं आम जनता ने स्वॉट टीम कोसीकलां पुलिस, एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला को किया सम्मानित






