बरारी में नशे का धंधा फलफूल रहा, एसओजी ने तस्कर को पकडने के लिए मारा छापा

मथुरा। पीडीयू समाचार


नशे का कारोबार जनपद में दु्रति गति से पनप रहा है। बरारी और रिफाइनरी के आसपास नशे का धंधा खूब फलफूल रहा है। इस धंधे से स्थानीय पुलिस की भी बल्ले बल्ले हो रही है। लेकिन रविवार को एसओजी टीम ने नशे के कारोबार से जुडे एक व्यक्ति की धरपकड को महुअन में एक मकानस्वामी के मकान पर छापा मारा। लेकिन तब तक आरोपी निकल चुका था।
बरारी – रिफाइनरी में चाय के खोखो और ढकेलों पर नशे का कारोबार फल फूल रहा है। चाय वाला नशे की एक पुडिया बेचकर अपने पूरे दिन की कमाई कर रहा है। एसओजी टीम को भनक लगी कि रिफाइनरी बरारी में नशे और ड्रग का कारोबार पैर पसारता जा रहा है। वाहन चालक महंगे दामों में पुडिया खरीदकर अपनी इच्छाओं को तृप्त कर रहे हैं। रविवार को एसओजी टीम ने नशे के धंधे से जुडे एक व्यक्ति को पकडने के लिए महुअन में भी छापा मारा, लेकिन वह पुलिस के आने से पूर्व ही खिसक चुका था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*