कोंह में आपसी विवाद में झगडा, आधा दर्जन घायल

फरह। न्यूज पीडीयू समाचार
—————————————–


थाना फरह के गांव कोंह में प्रधानी चुनाव की रंजिश अभी तक कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को गांव के दो पक्षों में छोटी सी बात को लेकर लाठी डण्डे चले, जिसमें दोनों ओर से आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए।
गंाव का पूर्व प्रधान भिक्की सिह खेत से अपने टेªक्टर लेकर गांव आ रहा था। तभी उसके टेªक्टर का पहिया पडौसी लालाराम के कच्चे चबूतरे पर चढ गया। इससे उसका चबूतरा टूट गया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते देखते दोनों पक्षों लाठी डण्डे चलने लगे। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन झगडे में ग्रामीण लालाराम,ज्ञानसिंह, राममोहन,संजू,बिंदो,भिक्की पूर्व प्रधान,पुष्पा देवी,भारत,आकाश आदि दोनों ओर से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दाखिल कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में प्रधानी चुनाव के समय से रंजिश है। इसी के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों में झगडा हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*