गांव में वायरल हुआ लड़की का अश्लील वीडियो, लगा ली फांसी

पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की सोमवार शाम से लापता थी. उसके परिजनों को उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला

नबरंगपुर : ओडिशा के नबरंगपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक आदिवासी लड़की का एक युवक के साथ अंतरंग वीडियो गांव में वायरल होने के बाद उसने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की सोमवार शाम से लापता थी. उसके परिजनों को उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला.

 

उन्नाव में फिर से गैंगरेप, वीडियो बनाने के बाद किया गया वायरल

 

उन्होंने कहा , परिजनों का कहना है कि गांव के लोगों ने उन्हें वीडियो क्लिप के बारे में बताया है. उसी कारण लड़की के आत्महत्या करने की आशंका है.

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. किशोरी के पिता ने एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है.

 

पहली मुलाकात में दोनों ने एक्सचेंज कर लिए थे नंबर, फिर दिया गया रेप की वारदात को अंजाम

 

हाल ही में उन्नाव के सफीपुर कोतवाली के बह्मना गांव में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ एक शख्स ना केवल पिछले दो साल से रेप कर रहा था बल्कि उसका एमएमएस बनाकर उसको ब्लैकमेल भी कर रहा था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*