मासूम गर्मी से गश खाकर गिर रहे, रहनुमा चुप्पी की चादर में खामोश

– शिक्षा सचिव के आदेशों का अनुपालन क्यों नहीं!
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
————————————-


मथुरा सहित प्रदेश में गर्मी तीखी दिन प्रतिदिन तीखी होती जा रही है। दिन का तापमान लगभग 40 डिग्री तक पहुंच गया है, इतना तापमान नन्हे मुन्नों के लिए असहनीय बनता जा रहा है। स्कूलों में बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं।
हालांकि प्रदेश में बेसिक शिक्षा सचिव ने मासूम बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुवह सात से 11 बजे तक बेसिक स्कूलों में समय निर्धारण का आदेश जारी किया है। लेकिन प्रदेश में अभी भी अपरान्ह एक बजे तक स्कूल खोले जा रहे हैं। घर लौटते समय मासूम तेज धूप के कारण बीमार हो रहे हैं। शिक्षा सचिव के आदेशों का अभी तक अनुपालन क्यों नहीं हो रहा है, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा हे। फरह ब्लाॅक के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि शासन का आदेश है इसके बाद भी एक बजे तक स्कूलों को उनसे खुलवाया जा रहा है। जबकि तेज गर्मी के कारण बच्चों का स्वास्थ्य बिगड रहा है। इस संबंध में बीएसएस संजीव कुमार से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।
—————————————–
वर्जन
बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर का मामला है। कार्यक्रम लागू उनके स्तर से ही किया जाता है। मैं तो ब्लाॅक के स्कूलों में जनपदस्तर से बने नियमों को अनुपालना कराने वाला हूं।
राकेश चैधरी, खण्डशिक्षा अधिकारी फरह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*