मथुरा/आगरा
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कुशलतापूर्व सम्पन्न हो गई। अंतिम दिन कम्पयूटर, हिन्दी और संस्कृत के प्रश्नपत्र थे।
परीक्षा के अंतिम दिन हुए हिन्दी और कम्प्यूटर के पेपर तो छात्रों के अनुसार सरल थे, लेकिन संस्कृत के पेपर ने उनका गणित बिगाड दिया। ज्यादातर छात्रों का कहना था कि संस्कृत का पेपर कठिन था। उनको प्रश्नपत्र में आए सवाल कालेज में नहीं पढाए गए थे। श्रीमुकदम बिहारी लाल महुअन में पेपर देने आए एडीफाई, लोटस, आरएसएस बीटीसी कालेज के छात्रों ने बताया कि संस्कृत का पेपर कठिन था। निश्चितरूप से इसमें वे फेल होंगे। छात्रों का कहना था िक कालेजों में उनको संस्कृत में ऐसा नहीं पढाया गया था जो सवाल पेपर में आए थे। उनको पक्षियों के संस्कृत में नाम ही पढाए गए थे।

—————————————-
नकल पर सख्ती को मुस्तैद रहा पूरे दिन सचल दल
जहां आगरा में डीएलएड परीक्षा में खुलकर नकल का खेल चला और यहीं नहीं प्रशासन की नाक के नीचे नकल के नाम पर परीक्षा केन्द्रो पर उगाही भी की गई, वहीं मथुरा में डीएलएड परीक्षा में खासी सख्ती रही। नौ परीक्षा केन्द्रो पर पांच सचलदल ,पूरे दिन सक्रिय रहे। एक एक कक्ष पर दल के लोगों ने पैनी नजर रखी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का भी नकल रोकेने में सहारा लिया। श्री मुकदम में अंतिम दिन सुवह से ही पूरे दिन सचल दल केन्द्र पर तैनात रहा।






