– चुरमुरा स्थित वाइल्ड लाइफ एसओएस कई घायल पक्षियों की कर रहा चिकित्सा
– मलपुरा के जंगलों में घोंसला ढहने से दस करीट पक्षियों को लाया गया अस्पताल
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
.——————————————

आगरा। बीते दिन आया भयंकर तूफान ने केवल मानवजीवन में ही तवाही नहीं मचाई है, वरन जंगल की सुन्दरता को भी बदरंग कर गया हैं। दुर्लभ प्रजाति के तमाम पक्षी घातक तूफान की बलि चढ गए ।
लगभग डेढ सौ की स्पीड से बीते दिनों आए तूफान का कहर गरीबों और असहायों को रूला गया है। किसी की झोंपडी उजड गई तो किसी के मकान की दीवार ढह गई। यहीं नही तमाम पोल और पेड धराशाई हो गए। लेकिन इनसे ज्यादा खतरा जंगली पक्षियों पर मडराता दिखा। आगरा में बिजलीघर के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर चक्रवातीय तूफान के भंवरों के लपेटे में आ गए और पेडों से नीचे धरती पर आ गिरे। एक मोर को तभी जंगली कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। कई चीलें मारी गईं । काफी तादाद में कबूतर भी अपनी जान को गवां चुके। वाइल्ड लाइफ एसओएस की सूचना पर पहुंची टीम ने मलपुरा गांव के समीप से दस किरीट प्रजाति के पक्षियों को बचाया है। घायल पक्षियों को एसओएस के अस्पताल में दाखिल भी कराया गया है। सहसंस्थापक कार्तिक सत्यनारायण कहते हैं कि एक सप्ताह में दो बार तूफान ने मानवजीवन के साथ वाइल्ड लाइफ में खलबली मचा दी है। काफी क्षति तूफान के कारण हुईहै, इसमें से कुछ अपूरणीय क्षति हुई है। निदेशक बैजूराज कहते हैं कि तूफान और बर्षा के कारण हमारी रेस्क्यू टीम 24 घंटे अलर्ट रहती है। टीम ने बहुत जगंली पक्षियों केा बचाया है।







