ग्रामीणों के द्वारा की गई शिकायत, लगाई फटकार

फरह।गुरुवार की शाम एडीएम एफआर रविंद्र कुमार ने दीनदयाल धाम सोसाइटी और परखम सोसाइटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कर सोसायटी के स्टॉक रजिस्टर भी चेक किए और क्रय विक्रय का भी मूल्यांकन किया। दीनदयाल धाम सोसायटी पर सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया परंतु परखम सोसायटी पर ग्रामीणों ने अपनी अपनी शिकायतें एडीएम एफआर से की। ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया सोसायटी पर विगत पांच दिन से गेहूं की खरीद को बंद कर दिया गया है और तोल भी नहीं की जा रही है। एक ग्रामीण ने शिकायत करते हुए बताया एक कुंतल गेहूं पर 1 किलो का एक्स्ट्रा चार्ज भी लिया जा रहा है और समय से पेमेंट नहीं किया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि उनका गेहूं अभी तक खरीदा भी नहीं गया और जिनका खरीद लिया गया है उनका पेमेंट भी नहीं हुआ एक तरफ मौसम की मार से किसानों का हाल बेहाल है तो दूसरी तरफ सरकारी कर्मचारी किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि एडीएम एफआर रविंद्र कुमार के औचक निरीक्षण के बाद तुरंत ही कांटा लगा कर तोल को शुरू कर दिया गया।और किसानों को किसी भी तरह की मुसीबत न होने जी हिदायत भी दी ।
वर्जन-
गेहूं क्रय सत्र के अनुसार निरीक्षण किया जा रहा सभी केंद्रों पर निरीक्षण कर खामियां सुधारने के आदेश दिए गए।समय से किसानों को भुगतान करने का भी आदेश दिया गया।जहां गाड़ी की सुविधा नहीं है ना सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है किसी कमी के कारण भुगतान होने में देरी हो रही है तो उसको आदेश जल्द से जल्द किसानों को भुगतान कराने के निर्देश दिए गए।
रविंद्र कुमार
एडीएम एफआर
फोटो:- दीनदयाल धाम व परखम सोसाइटी का निरीक्षण करते एडीएम एफआर रविंद्र कुमार साथ में कर्मचारी व ग्रामीण







