प्राइमरी शिक्षकों के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के उवाच
भरत लाल गोयल। चीफ एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
—————————————–
दीनदयालधाम। शिक्षक समाज का दर्पण होता है। किसी देश और राष्ट्र की तरक्की योग्य गुरू की पहचान कराती है।
ये उदगार ब्लाॅक प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी ने बेसिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
मधुकरसभागार में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा के 13 अध्यापकों को विदाई दी गई। रिटायर्ड शिक्षकों का पटुका पहनाकर सम्मानित किया
गया। ब्लाॅक प्रमुख ने सभी रिटायर्ड शिक्षकों को विभिन्न देवी देवताओं की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बेसिक शिक्षकों की यह अच्छी परम्परा है। इसे बनाए रखा जाना चाहिए। पं दीनदयाल स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्र सिंह ने द्रोणाचार्य और चाणक्य जैसे गुरूओं े उद्वरण देकर गुरू महिमा से अवगत कराया। इस मौके पर विभिन्न प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों के अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद थीं।






