– दूर दूर तक लगी वाहनों की लम्बी कतारें, यात्री परेशान
न्यूज डेस्क। पीडीयू समाचार बैब चैनल

फरह। हाईवे के सिक्स लेन चैडीकरण के समय कस्बा पर फरह पर अंडरपास का निर्माण स्वीकृत हुआ था, लेकिन दो साल से कछुआ गति से हो रहे निर्माण कार्य ने फरह पर बेइंतहा समस्याएं खडी कर दी हैं। पिछले 24 घंटे से कस्बे पर जाम में सैकडो वाहन फंसे हुए है। गंभीर होती समस्या की ओर न प्रशासन का ध्यान है न नगरपंचायत का।
वाहनों की गति को अबाधित बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग ने हाईवे को सिक्सलेन में परिवर्तित कर दिया। जगह जगह फलाई ओवर और अंडरपास भी बनाए गए। लेकिन फरह पर अंडरपास पिछले दो साल से निर्मित नहीं हो पा रहा है, जबकि इसके साथ आगरा में तीन फ्लाईओवर बनकर पूर्ण हो गए और यातायात भी उन पर तभी शुरू कर दिया गया। तीन फ्लाईओवर मथुरा में भी तभी बनकर पूर्ण होगए। लेकिन फरह का मामूली सा अंडरपास को निर्माणदायी संस्था एलएंडटी पिछले दो सालों में आज तक नहीं बना पाई है। इससे वाहनों का हर समय कस्बे पर जाम रहता है। बुधवार को भी वाहनों की जाम में दयनीय हालत थी। मथुरा की ओर फतिहा तक वाहन जाम में फंसे थे तो आगरा साइड में चुरमुरा तक वाहनों की लम्बी लाइन लगी थी। सैकडों यात्री जाम में फंसे थे। यहां तक मरीजांे को ले जा रहीं एम्बुलेंस भी जाम का शिकार हो गई थीं।
वर्जन
लोगों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। फरह में हाईवे किनारे ंगदे पानी के लिए नाले निर्माण की व्यवस्था नगरपंचायत के हवाले हैं। नगरपंचायत की लापरवाही से हाईवे पर आगया, इससे वाहनों को गुजरने में दिक्कत हुई और जाम लग गया।
अनिल सिंह, महुअन टोलप्रबंधक रिलाइंस
हाईवे आथिरिटी को समस्या के बारे में कई बार लिखा जा चुका है। नाला निर्माण और हाईवे के पानी की निकास की व्यवस्था की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। नगरपंचायत पर इसके लिए कोई अतिरिक्त बजट नहीं है।
केके पचैरी, चेयरमेन फरह






