गोली से युवक-युवती की मौत
सुबह तड़के चली थी,गोली गोली की आवाज से हुआ सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी

मथुरा।थाना रिफाइनरी के अंतर्गत कृष्ण विहार कालोनी में युगल जोड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सुबह तड़के गोली की आवाज सुनकर पड़ौसी पहुंचे तो बबीता उम्र लगभग 22 वर्ष और दिनेश उम्र 24 वर्ष के शव खून से लथपथ पड़े थे। दोनों के शव युवती के मकान के निकट खाली पड़े क्वार्टर में पाए गए। शवों के निकट तमंचा और खाली कारतूस भी मिले है। पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है तो युवती की मां ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी ने घटना स्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगिलों से जांच कर रही है।






