– सचदेवा इंस्टीटयूट मे हुआ कार्यक्रम

भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
—————————————-
फरह। सचदेवा इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलाॅजी में कम्प्यूटर साइंस एंड इन्फार्मेशन टेक्नालाॅजी के अंतिम वर्ष के छात्रों के फयेरवेल कार्यक्रम में हर आंख नम हो गई। जूनियर स्टूडेंटस और स्टाफ ने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी।
फेयरवेल प्रोग्राम की शुरूआत रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। छात्रछात्राओं ने गीत संगीत और नृत्य के कौशल का परिचय देते हुए लोगों को मुदित और आनन्दित कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत सहायक निदेशक डा एके सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात कार्यकम रंगों से सराबोर हो गया। रंगोली, चित्र,रंग बिरंगी रोशनी के बीच कार्यक्रम में स्टूडेंटस के ठुमकों ने चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा गीत, नृत्य और फैशन शो की भी मोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कई मनोरंजक गेम्स और काॅमेडी शॅा ने कार्यक्रम की सुन्दरता द्विगुणित कर दी। तृतीय वर्ष के छात्र सूर्यांश गौतम, अंकित गुप्ता, तान्या अग्रवाल, प्रिया एवं यशी श्रेष्ठी की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। इस मौके पर सहायक निदेशक डा एके सिंह ने प्रेरणा देते हुए कहा कि बिधार्थियों को जीवन में अनुशासन काम महत्व सीखना चाहिए। कम्प्यूटर साइंस एवं इन्फार्मेशन टेक्नोलाॅजी विभाग के अध्यक्ष डा पंकज शर्मा ने आगन्तुकों का धन्यबाद देते हुए लक्ष्य निर्धारण पर बल दिया। तनु और राबिन ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर डा दीपक सिंह, विकास राय,मोहित गहरवार, देवेन्द्र सिंह, राजीव राठौर, श्रीमती शिल्पाशर्मा, व्योम कुलश्रेष्ठ, कुलदीपसिंह आदि मौजूद थे।
——————————————
डीईएलएड के प्रथम सेमेस्टर की पहले दिन परीक्षा सम्पन्न
सुवह की पाली में वालविकास का प्रश्नपत्र हुआ तो द्वितीय पाली में शिक्षण अधिगम का हुआ पेपर






