MATHURA-दो चैनलों पर कार्यवाही के विरोध में दिया ज्ञापन

-ब्रज प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने की नारेबाजी
-रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अधिकारी को हटाने की मांग

मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी {मुख्य कार्यालय-PDU समाचार}

सरकारी विभागों मे व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले को लेकर चलाई गई खबरो से आप रूबरू होते है लेकिन गाजियाबाद मे आज उन पत्रकारो को ही वहाँ के डीएम और गाजियाबाद विकास प्रधिकरण द्वारा निशाना बनाने और चौथे स्तम्भ की आवाज को दबाने के लिये दो न्यूज चेनल (समाचार प्लस और न्यूज वन इंडिया) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के वाद पूरे प्रदेश के पत्रकारों मे रोष है। मंगलवार को मथुरा में ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेष उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने एकजुट होकर रिपोर्ट दर्ज करने वाले अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग की। इस पत्रकारों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि समाज हित मे खबर चलाने के वाद हुयी रिपोर्ट को वापस लिया जाय और रिपोर्ट दर्ज करने वाले अधिकारी को भी वहाँ से तुरंत हटाया जाय। वरना पत्रकार अपनी कलम और कैमरे को अधिकारियो के ऑफीस मे रखकर धरना देंगे। ज्ञापन देने वालों में मदन गोपाल शर्मा, पवन गौतम, मोहनश्याम रावत, रामकुमार रौतेला, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, सुरेश सैनी, रवि चौधरी, मातुल शर्मा, विपिन सिंह, विनोद शर्मा, गोविंद भारद्वाज, नवनीत, राकेश शर्मा, अंतराम, जग्गा गोपाल, राहुल राघव, मयंक अग्रवाल सहित दर्जनों पत्रकार थे। इसके बाद ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर तीन पत्रकारों विनोद आचार्य, संजीव सब्बरवाल लवली व ललित गुप्ता के हुए असमायिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*