MATHURA-पीएम व सीएम से मृतक पत्रकार परिवारों को सहायता की मांग

ब्रज प्रेस क्लब पर आयोजित की शोक सभा।

मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी {मुख्य कार्यालय-PDU समाचार}

मथुरा जनपद के तीन प्रमुख पत्रकार जिनमें नीयो न्यूज के संजीव सब्बरवाल लवली, स्वदेश अखबार के विनोद आचार्य एवं ब्रजवासी एक्सप्रेस के ललित गुप्ता के असमायिक निधन पर गहरे दु:ख के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार से उनके परिवारों को आर्थिक सहायता की मांगी की।
ब्रज प्रेस क्लब पर आयोजित शोक सभा में तीनों पत्रकारों के असमायिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक स्वर से मांग की गयी कि मृतक के परिवारों को पचास लाख की आर्थिक सहायता एवं नि:शुल्क आवास व परिजनों को सरकारी नौकरी दिलाने तथा मृतक पत्रकारों के असहाय हुए बच्चों की नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की मांग की गई।
उल्लेखनीय है कि मथुरा के हरीश माहौर के गत वर्ष असमायिक निधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीस लाख परिवार को सहायता दी थी।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से मांग करने वालों में अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त, महेश रावत, अशोक बंसल, डा.विजय आर्य विद्यार्थी, सीपी सिंह सिकरवार, राजकुमार गौतम, मुकुल गौतम, पवन नवरत्न, विनोद चूरामणि, विजय कुमार गुप्ता, अनूप शर्मा, नितिन गौतम, योगेश खत्री, कन्हैया उपाध्याय, आकाश चतुर्वेदी, दीपक बैंकर, विनोद अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, सौरभ गौतम, मोहनश्याम शर्मा, पवन गौतम, मोहनश्याम रावत, रामकुमार रौतेला, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, सुरेश सैनी, रवि चौधरी, मातुल शर्मा, विपिन सिंह, विनोद शर्मा, गोविंद भारद्वाज, प्रवीन शर्मा, सुशील गोस्वामी, अनिल सारश्वत, नवनीत, राकेश शर्मा, अनंतराम, जग्गा गोपाल, राहुल राघव, मयंक अग्रवाल, श्याम जोशी, राजेश भाटिया, फैजल कुरैशी, मनोज चौधरी, एएन अनु, अनिल अग्रवाल, केके अरोडा, गिरीश कुमार, कासिम खान, मनोज चौहान, मुकेश कुशवाह, राजकुमार तोमर, बंटी, ऋषि भारद्वाज, सुरेश पचहरा, वकील खान, मधुसूदन शर्मा, खलिल, परवेज अहमद, रहीश कुरैशी, मुकेश अग्रवाल, बीएस छौंकर, गजेन्द्र चौधरी, शिशुपाल चौधरी, इकरार अली, निरंजन धुरंधर, दिनेश आचार्य, रामगोपाल चौधरी, मनीष सक्सैना, गिरधारी लाल श्रोत्रिय, गिरीश ठाकुर, सुभाष सैनी आदि ने मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*