देवेन्द्र गोस्वामी {मुख्य कार्यालय-PDU समाचार}

वृन्दावन, थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित उल्लु के समीप बीती देर रात्रि उस समय भगदड़ मच गई जब केबिल कनेक्शन को लेकर दो पक्षो के बीच हुए बाद बिबाद में अचानक एक ओर से जमकर लाठी डंडे, पथराव ब हथियार भी चलने लगे , जिसमे एक ही पक्ष के तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए, सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है, घायल के भाई महेंद्र ने बताया कि उनका केबिल कनेक्शन का काम है उनके पास कुछ लड़के भी काम करते है जिनसे उल्लु बाग निवासी विजयपाल ब छोटू ने मारपीट कर दी थी, जिसके विषय में वह उनसे बात करने गए थे लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उक्त लोग दबंगई दिखाते हुए उनपर हमाला बोल देगे, पीड़ित ने बताया कि जहां झगडे में उनके ब उनके भतीजे के चोट आई है वही बीच बचाब में उनके भाई पूर्ब कांग्रेस सभासद बादाम सिंह के मुँह पर भी चाकू लग जाने से गम्भीर चोट आई है जिन्हें चिकित्सको ने भर्ती कर लिया है। यहां बातते चले कि उक्त लोग नशे का ब्यापार करने के कारण दबंग प्रजाति के है जिन्होंने कुछ दिन पूर्ब सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश भी की थी, जिसके सम्बंध एक महिला ने पुलिस के आलाधिकारियों से भी शिकायत की थी लेकिन किसी प्रकार की कार्यवाही न होने के उनके होशले बुलंद बने हुए। फिलाल पुलिस ने एन सीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।






