निर्वाचन आयोग के मतदाता कार्यक्रम में डीएम से पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है गीताजंलि

– कालेज प्रबंधन ने दी बधाई
भरतलाल गोयल,चीफ एडिटर (पी डी यू समाचार)
-इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में टाप 25 में स्थान बनाने वाली दीनदयालधाम की गीताजंलि शुरू से प्रतिभाशाली रही है। जीजीआईसी फरह की इंटर की छात्रा गीताजंलि ने बीते दिन घोषित इंटर की परीक्षा में जनपद की टाप-25 में स्थान बनाया है। गीताजंलि के ख्वाब आईएएस बनने के है। वह कहती है िकवह इस देश की सर्वोच्च सेवा में देश सेवा करना चाहती है और अपनी टीचर्स व परिवार का नाम करना चाहती है। गीतांजंलि ने निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में शिरकत कर डीएम से दो साल पूर्व अवार्ड भी जीता है। कालेज के रचनात्मक कार्यक्रमों में भी गीताजंलि ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। कालेज प्रिंसीपल नम्रता ने बताया कि जीजीआईसी का इंटर का परिणाम 89 फीसदी रहा है। कुल 73 छात्राओं में से 65 छात्राएं पास हुई हैं। इनमें से गीताजंलि ने टाप-25 मेरिट में स्थान भी हासिल किया है। छात्रा को कालेज प्रिंसीपल व टीचर्स ने बधाई दी है।






