पुलकित मिस्ट व कु. प्रियंका पाठक मिस फेयरवैल से नवाजीं गईं

भरत लाल गोयल, सीनियर एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
————————————–
फरह। हिन्दुस्तान काॅलेज आॅफ साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी के सिविल एवं पर्यावरण विभाग में अंतिम वर्ष के छात्रों की विदाई सामारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मिस और मिस्टर फेयरवेल प्रतियोगिता भी रखी गई।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा दीपप्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद तृतीय वर्ष के स्टूंडेंटस ने अंतिम वर्ष के छात्रों से परिचय लिया और उनको परम्परानुसार उपहार आदि भी प्रदान किए। मिस और मिस्टर फेयरवेल प्रतियोगिता में आयोजन में वर्ष 2018 का ‘मिस्टर फेयरवेल’ का खिताब पुलकित अग्रवाल व ‘मिस फेयरवेल’ का खिताब कु. प्रियंका पाठक को मिला तो वहीं पर्यावरण विभाग के इसी बर्ष के ‘मिस्टर फेयरवेल’ का खिताब शुभम सिंह व ‘मिस फेयरवेल’ का खिताब नाज़िया को दिया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तृतीय वर्ष के छात्रों ने अंतिम वर्ष के छात्रों को विभिन्न टाइटिल प्रदान किये तथा अनेक मनोरंजन खेलों का आयोजन किया गया। संचालन तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने किया।
विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. पी.के.शर्मा द्वारा सुनाई गई ‘बिदाई’ कविता पर अंतिम वर्ष के छात्र भावुक हो गए।
सिविल एवं पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. वी. के. गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने अंतिम वर्ष के छात्रों को सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
डीन फैकल्टी डाॅ. हरेन्द्र सिंह ने अंतिम वर्ष के छात्रों को भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।
निदेशक डाॅ. राजीव कुमार उपाध्याय ने सीनियर छात्रों से तालमेल बनाये रखने की जरुरत पर बल दिया तथा पास आउट विद्यार्थियों को हिन्दुस्तान काॅलेज से सदैव ही जुडे़ रहने को कहा।
इस अवसर पर डीन अकेडमिक प्रो. पी. एस. जोसन, डीन स्टूडेंट वैलफेयर डाॅ. संदीप अग्रवाल, विभाग के उप-विभागाध्यक्ष डाॅ. सी. एन. त्रिपाठी व विभाग के समस्त शिक्षकगण और कर्मचारियों ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं प्रदान कीं।






