FARAH-शहजादपुर में युवकों की समिति कराएगी विकास

अनूठी पहल

फरह। ब्लाॅक की पंचायत शहजादपुर में युवकों ने अनूठी पहल कर ग्राम सेवा समिति का गठन कर विकास का दामन थामा है।

युवकों का मंडल विकास कार्यो ंकी मानीटरिंग ही नहीं करेगा , वरन वालिन्टीयर कार्यों को भी हाथ बढाएगा।
रविवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की अध्यक्षता में युवाओं की बैठक हुई, इसमंे ग्राम सेवा समिति का गठन किया गया, इसमें गांव स्तर पर पहलीबार तीन कार्यों का जिम्मा युवाओं की इस समिति ने लिया। गर्मियों के मददेनजर समिति गांव में वृक्षारोपण कराएगी ताकि हरियाली लहलहा उइे और प्राकृतिक संतुलन कायम रह सके। इसके अलावा प्यासे पशुओं के पीने की पानी की माकूल व्यवस्था के साथ उनका चिकित्सीकरण भी कराएगी। इनक ार्यो के अलावा एक प्याउ की भी स्थापना की जाएगी। बैठक में अचलसिंह, नन्दकिशोर, राजू तरकर, अनिल मिश्रा, गोविंद ठाकुर, लल्ू, भरतसिंह, रामपाठक आदि मौजूद रहे।
——————————————
मौसम ने छेडा फिर बेसुरा तराना
मौसम ने रविवार की दोपहर बाद फिर अचानक करवट बदल दी। शाम पांच बजे आसमां से अचानक बूंदें टपकने लगीं तो धूप भी खिलने लगी। इससे मौसम में उमस और अकुलाहट ने जीना दुर्लभ कर दिया । मौसम में आए दिन आ रहे अचानक परिवर्तन से लोग परेशान होने लगे हैं तो दूसरी ओर यह बिगडते पर्यावरण की ओर भी संकेत करने लगा है। समय रहते चेतना होगा अन्यथा गर्मी में बरसात और बरसात के मौसम में भंयकर आग बरसने लगे तो ताजुब्ब की बात नहीं होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*