न्यूज डेस्क। पीडीयू समाचार
गढाया स्थित मौनीबाबा इंटरकालेज के इंटरमीडिएट के छात्रों ने 86 प्रतिशत से ज्यादा अंक बनाकर परचम लहराया है।

कालेज प्रबंधक संजय अग्रवाल के अनुसार सत्र 2017-18 में इंटरमीडिएट में दौ सौ से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। अध्यापकों और छात्रों की मेहनत के फलस्वरूप कालेज का परीक्षा परिणाम 72 फीसदी रहा है, जो क्षेत्र में उत्तम है। कालेज के छात्र रामलखन ने 500 में से 428 अंक प्राप्त कर 86 फीसदी अंक बनाए हैं। इसी तरह गोविंदा ने 414 अंकों के साथ 83 प्रतिशत, रवीन्द्र ने 406 के साथ 81 प्रतिशंत और राहुल व रवि ने 402 व 397 अंकों के साथ क्रमश 81 व 80 प्रतिशत अंक हालिस किए हैं। कालेज प्रबंधन ने छात्रों को बधाई प्रेषित की है।






