MATHURA-दबंग दरोगा ने सिपाहियों संग होमगार्ड को धुना,फिर समझौता लिखाया

मथुरा ।  थाना नौहझील के गांव खाजपुर में शुक्रवार रात एक दरोगा ने शराब बेचने का आरोप लगाते हुए एक होमगार्ड की जमकर धुनाई कर दी।

पीड़ित होमगार्ड शनिवार को जब दरोगा की शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने समझा-बुझा कर समझौता लिखा लिया।मामला नौहझील के गांव खाजपुर का है।  कल्लन सिंह होमगार्ड की नौकरी कर रहा है। उसकी ड्यूटी वर्तमान में थाना सुरीर में चल रही है। शुक्रवार को थाना सुरीर में ड्यूटी कर होमगार्ड कल्लन सिंह शाम को रोजाना तरह घर पहुंच गया। रात में परिजन गांव में एक शादी में शामिल होने को चले गए। जबकि कल्लन सिंह घर पर ही सो रहे थे। कल्लन का कहना है कि तभी रात करीब 11 बजे एक युवक उनके पास शराब लेने के लिए पहुंचा। उन्होंने कहा कि वह शराब नहीं बेचते हैं। तभी पीछे से मानागढ़ी चौकी प्रभारी नीटू सिंह पुलिस कर्मियों के साथ आ धमके और शराब का धंधा करने का आरोप लगाते हुए कल्लन सिंह से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं कल्लन सिंह को गाड़ी में बैठा कर चौकी पर ले गए और उसके साथ हद दर्जे की बदतमीजी करते हुए जमकर मारपीट की। रात भर कल्लन सिंह को चौकी पर बैठाए रखा।


सुबह ग्रामीणों के चौकी पर पहुंचने के बाद किसी तरह कल्लन सिंह को छोड़ दिया। अपने साथ हुई इस घटना से आहत कल्लन सिंह शनिवार को दरोगा की शिकायत लेकर थाना नौहझील पहुंच गए। जहां पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय  डाँट-डपट कर समझा-बुझा कर मारपीट के मामले में कोई दरोगा के खिलाफ कोई का न करने का समझौता लिखवा लिया। बहरहाल मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।
इधर नौहझील थाना इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार का कहना है कि होमगार्ड जवान द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना पर चौकी प्रभारी गए थे। जहां आपस में वाद-विवाद हो गया था। जिसमें मिल बैठ कर मामला आपस में सुलझ गया है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*