सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन समारोह नगला चंद्रभान में हुआ,इस शिविर में भैया बहिनों ने शारीरिक,बौद्धिक आध्यात्मिक के साथ संस्कारित बातें सीखी,इन्हीं के साथ भैया बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सीखे उन्हीं का आज प्रदर्शन कार्यक्रम था इस समारोह में

देशभक्ति गीत,लोकगीत के साथ शारीरिक प्रदर्शन जैसे सूर्यनमस्कार,योग,पीटी के साथ साथ ऐसा देश है मेरा ,देश रंगीला,फौजी डांस,जलवा जलवा आदि भी प्रस्तुत किये ,भैया बहिनों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।बतौर मुख्य अतिथि चिंतामणि जी ग्राम प्रधान,मुख्य वक्ता शैलेन्द्र जी प्रचारक,विशिष्ट अतिथि राम पाठक जी और अध्यक्षता फतेह सिंह जी ने की।राम पाठक जी ने सभी से निवेदन किया जाति वाद को छोड़कर हम सभी को सत्य सनातन धर्म की ओर चलना ही पड़ेगा और सभी को एक होकर गर्व से कहना है कि हम हिन्दू है बतौर मुख्य वक्ता शैलेन्द्र जी ने बच्चों का भविष्य कैसे अच्छा हो इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम छोटे या बड़े घरों में जन्म लेने से बड़े नहीं बनते अपने कर्म से बड़े बनते है अंत में प्रधान जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया संचालन कृष्ण गोपाल ने किया और संयोजक बहादुर,संतोष रहे ।

इस कार्यक्रम में पप्पू कुमार,बाबूलाल,पंकज,सत्यप्रकाश,गोविन्द ठाकुर,श्याम,अंकित,बहादुर,संतोष,राजकुमार,पवन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।






