MATHURA-कार में मिली लाश, निजी रिवाल्वर से चली थी गोली

सुसाइड या मर्डर की गुत्थी नहीं सुलझा पाई पुलिस

फरह।थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित गांव झंडीपुर निवासी बच्चू सिंह (उम्र लगभग 42 वर्ष)पुत्र इंद्रजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवारजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया बच्चू अपनी कार से मथुरा जाता था गुरुवार की सुबह हर रोज की भांति मथुरा गया था।और थाना रिफाइनरी स्थित एच पी पेट्रोल पंप के पास गाड़ी में लाश मिलने की सूचना मिली थी निकलते राहगीरों ने गाड़ी में पड़ी लाश की सूचना पुलिस को दी थी पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।बताया गया बंद गाड़ी में बच्चू की निजी रिवॉल्वर से गोली चलने के कारण बुरी तरह घायल हो गया था।जिसको पुलिस ने नयति अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्चों सीने में दम तोड़ दिया। मृतक के कान के नीचे गोली लगी थी लेकिन परिजनों ने आशंका जताते हुए बताया बच्चू का लेन-देन के चक्कर में किसी ने मर्डर किया है बच्चू डाबर का कारोबारी था। मृतक विगत 2 साल से मथुरा रहता था हाल ही में कुछ ही दिनों पहले गांव में आया था।

वर्जन- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभी जांच में लगे हैं प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है अगर मर्डर है तो जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा पूछताछ की दृष्टि से एक युवक को भी पकड़ लिया।

सीओ रिफाइनरी
विनय कुमार चौहान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*