फरह। कस्बा फरह के ग्राम पंचायत कवायला के गांव नगला हरिया में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गए। जानकारी अनुसार आग के कारणों का पता नहीं चला लेकिन आग लगने से गरीब ग्रामीणों और किसानों का भी लाखों का नुकसान हो गया।एक किसान के मौके पर पड़े गेहूं में भी आग लग गई और एक ग्रामीण की बाइक जल गई।बताया गया आग की चपेट में कुछ पशु भी आ गए हैं मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद। राहत बचाव कार्य जारी।







