– फिटर और इलेक्ट्रिशियन छात्रांे को मिलेगा जाॅब का अवसर

भरत लाल गोयल, सीनियर एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
————————————–
फरह। रोजगार मेले में युवाओं को जाब के अवसर प्राप्त होंगे। अलवर की हीरो बाइक व स्कूटर कम्पनी बरारी स्थित हीरालाल तेजो देवी आईटीआई कम्पनी में इसी माह जाॅब फेयर लगाकर प्रतिभावान स्टूडेंटस को रोजगार मुहैया कराएगी।
आईटीआई कालेज के प्रबंधक पूर्व बिधायक अजय कुमार पोईया के अनुसार कालेज के सभी इलेक्ट्रिशियन और फिटर के छात्रों को गुरूवार तक अपने अपने रिज्यूम कालेज में जमा कराने को कहा था। अलवर की हीरो कम्पनी कालेज में कैम्पस में जाॅब फेयर लगाकर युवाओं को नौकरियां प्रदान करेंगी। संभवत कम्पनी इसी माह कालेज आएंगी।






