प्रिंस मिस्टर तो रश्मि मिस फेयरवेल चुनी गईं विदाई समारोह में

– पंजाबी गीतों की मस्ती पर झूमे छात्रछात्राएं
– सचदेवा इंस्टीटयूट आफ टेक्नालाॅजी में हुआ एमबीए के छात्रों का विदाई समारोह

भरत लाल गोयल, सीनियर एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
—————————————–
फरह। एक और पंजाबी गीतों पर थिरकते कदम तो दूसरी ओर फयूजन गीतों की मस्ती। पुराने साथियों से बिछडने का गम भी अलग था। मौका था सचदेवा इंस्टीटयूट आफ टेक्नाॅलाॅजी फरह में एमबीए छात्रों की फेयरवेल पार्टी का।
बीते दिन इंस्टीटयूट में एमबीए अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह धूमधाम और मस्ती के साथ मनाया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें छात्रछात्राओं ने बेहतर प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया। एक पंजाबी गीतों का धमाल रहा तो फयूजन संगीत भी कर्णप्रिय बन गया। छात्रा खुशबू, रजनी यादव, मनीषा सिंह, व छात्र शुभम श्रीवास्तव, आशिफ खान आदि की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। कार्यक्रम में मिस व मिस्टर फेयरवेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, इसमें प्रिंसकुमार मिस्टर व रश्मिसिंह मिस फेयरवेल चुनीं गईं। विजेताओं को डायरेक्टर डा एके सिंह व चेयरमेन सुधीर सचदेवा ने स्मति चिन्ह व पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर डा एकेसिंह ने स्टूडेंटस को बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य की कामना भी की। उन्होने कहा िकइस वर्ष एमबीए के छात्रों का कालेज स्तर पर बेहतर प्लेसमेंट कराया गया है। डीन एकेडमिक डा भोले सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यकारी विभागाध्यक्ष शिल्पाशर्मा ने वाइसचेयरमेन सोमसचदेवा सहित अन्य आगन्तुकों के कार्यक्रम में पधारने पर धन्यबाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व वाइसचेयरमेन सेामसचदेवा ने मां शारदे के समक्ष दीपप्रज्ज्लित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इस मौके पर अरूणशर्मा, डा राजेश कुमार, सचिन जैन, कामिनी सिंह, नितिन रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*