FARAH-कमिश्नर ने महुअन पंचायत में विकास कार्यों को परख मनाया पंचायत दिवस

– गांव लेखपाल को अभिलेख न बताने पर लगाई लताड
– माइनर गंदगी से अटा होने पर सिंचाई विभाग को लिया आडे हाथ


भरत लाल गोयल, सीनियर एडीटर पीडीयू समाचार चैनल
——————————————
फरह। मंगलवार को पंचायत दिवस के मौके पर आगरा कमिश्नर ने ब्लाॅक की हाईवे किनारे की पंचायत महुअन को चुना।
कमिश्नर राममोहन राव पंचायत के हाईवे किनारे प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को सुवह पहुंचे। उन्होने वहां विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास ली। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव के माइनर को मुददतों से साफ नहीं किया गया। पूरा माइनर गंदगी से अट गया। पानी तो सालों से नहीं आया है। इस पर उन्होने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आडे हाथ लिया और डीएम को माइनर में पानी आपूर्ति कराने के तत्काल निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होने गांव के विकास कार्यो की जानकारी ली। पंचायत सचिव गोपाल पहलवान ने कार्य योजना को ग्रामीणों के सम्मख पढा। गांव में साढे चार सौ शौचालयों के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष अस्सी शौचालय बने मिले। सचिव ने बताया कि चालीस शौचालय का पैसा आया था, उक्त राशि को अस्सी शौचालयों में बितरित किया गया है। अभी शेष का आना बाकी है। इसके अलावा गांव में हैंडपम्पों की जानकारी ली। प्रधान ने बताया िक कुछ हैडपम्प खराब थे, उनको सही करा दिया गया है। कमिश्नर ने ग्रामीणों से पेयजल समस्या के बारे मंे पूछा तो गंभीर समस्या सामने आई। इस पर गांव में बडी टंकी निर्माण को उन्होने डीएम से कहा। उन्होने गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बताया गया कि गांव में एक ही सफाई कर्मचारी है। इस लिए पूरे गांव की एक दिन में सफाई नहीं हो पाती है। स्कूल के सामने खाली पडी जमीन के बारे में लेखपाल से पूछा तो लेखपाल जबाव कोई जबाव नहीं दे सके। इस पर उन्होने लेखपाल को लताड लगाई। इस मौके पर डीएम सर्वराम मिश्रा, सीडीओ आन्द्रवामसी, डीडीओ,डीपीआरओ, बीडीओ फरह व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*