फरह- शाहपुर में कर्मचारी कर रहा था जल निगम की चोरी


संवाददाता- विष्णु शर्मा (मथुरा)

फरह  ब्लॉक के गांव शाहपुर में जल निगम का कर्मचारी कर रहा था जल निगम की चोरी

जल निगम का कर्मचारी पानी की टंकी बनाने वाली सरिया पाइप व लोहे के सामान को ऑटो मे लादकर ले जा रहा था बेचने ग्रामीणों ने पकड़ा

जल निगम का कर्मचारी उसी टंकी पर ड्यूटी करता है और उसी टंकी से गांव शाहपुर के ग्रामीणों के लिए पानी आता है

ग्रामीणों ने पकड़ कर ऑटो सरिया पाइप पुलिस के हवाले किए

इसी मामले में जब जल निगम के जेई से पूछा गया के यह कर्मचारी आपके यहां पर जल निगम की टंकी पर काम करता है तो जल निगम के जेई खेमचंद ने बताया कि काम तो करता है लेकिन सामान ले जाने की जानकारी नहीं है इसमें ग्राम प्रधान शाहपुर लाखन सिंह का कहना है कि जेई की मिलीभगत से यह यहां से चोरी करते रहते हैं कई बार शिकायत करने के बाद भी जल निगम के जेई ने एक दिन संज्ञान नहीं लिया आज भी जब जल निगम के जेई खेमचंद को बताया गया तो उन्होंने मामले को संज्ञान में आने की बात कही जबकि मामला जेई खेमचंद के संज्ञान में था

जल निगम कर्मचारी मौके से ओटो को छोड़कर फरार हो गया ओटो और सामान को फरह पुलिस थाने ले आई

अब यह देखा जाएगा कि जल निगम के अधिकारी उस कर्मचारी पर क्या कार्यवाही करते हैं उनकी बातों से देखा जाएगी तो जल निगम के कर्मचारियों की लापरवाही पूर्ण तरीके से सामने आ रही है

थाना फरह में जल निगम के कर्मचारी के खिलाफ प्रधान के द्वारा मुकदमा लिखवाया गया है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*