– शिक्षण के नाम पर क्लासरूम खाली थे
– पूरे कालेज में कुल आठ छात्रांए ही आईं थी पढने

भरत लाल गोयल, एडीटर पीडयू समाचार
फरह ब्लाॅक के गांव परखम स्थित राजकीय कन्या इंटरकालेज का शनिवार को जेडी आगरा ने औचक निरीक्षण किया तो सरकार के सारे दावे खोखले नजर आए। आठ अध्यापिकाएं अनुपस्थित मिलीं।
जीजीआईसी में शिक्षण कार्य से लेकर बुनियादी सुबिधाएं तक को लेकर हाईकोर्ट भी निर्देश दे चुका है, लेकिन धरातल स्तर पर सब कुछ नगण्य है। शनिवार को जेडी आगरा ने परखमक े जीजीआईसी का निरीक्षण किया। पूरे बिधालय में आठ छात्राएं मिलीं । अध्यापिकाओं की उपस्थिति देखी तो आठ टीचर्स नदारद थीं। प्रिंसीपल ने बताया कि ग्रामीण लडकियां हैं। खेतों में गेंहूं फसल की कटाई मडाई का कार्य होने के कारण ज्यादातर बिधालय नहीं आ रही हैं इसके अलावा परीक्षाओं के बाद स्टूडेंटस की संख्या देहात में कम हो जाती है। इस पर जेडी का पारा सातवंे आसमां पर पहुंच गया। ग्रामीण भी कालेज केम्पस में एकत्रित हो गए। उनहोने जेडी से शिकायत करते हुए कहा कि टीचर्स लेट आती हैं और जल्दी चली जाती हैं। इस पर जेडी ने प्रिंसीपल गीता को लताड लगाई और कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि कालेज में पन्द्रह लाख सैलरी में चला जाता है। इतना काम तो होना चाहिए। ग्रामीणों ने बिधालय प्रशासन के खिलाफ खूब शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेेते हुए जेडी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सप्ताह में सुधार न होने की स्थिति में स्टाफ को अन्यत्र कालेज में अटैच करन दिया जाएगा।
——————————————
कालेज कैम्पस में घूमते हैं आवारा जानवर
फरह। परखम स्थित जीजीआईसी में देखरेख के अभाव में शाम गरम होने लग जाती है। आवारा सांड ही नहीं कालेज मैदान में विचरण करते , वरन शराबियों और जुआरियों का भी जमावडा लग जाता हे। इनके साक्ष्य सुवह कालेज खुलने पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी एकत्रित करते दिख जाएंगे।
——————————————
जीजीआईसी फरह भी जेडी के आने की भनक से हुआ सतर्क
परखम में जेडी की भनक लगने के बाद जीजीआईसी फरह का स्ठाफ भी अलर्ट हो गया। लम्बित काम आननफानन में निपट गए। यही नहीं गेट भी दो बजे तक खुला रहा। इसके अलावा अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं भी जुटा दी गईं। छात्राओं को भी घर घर से बुलाया गया।






