
फरह।थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जमालपुर में हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से ग्रामीण दामोदर की भैंस की मौत हो गई। बताया क्या बिजली के तार गांव में इस तरह झूले पड़े हैं कभी भी कोई हादसा हो सकता है ग्रामीणों ने बताया विद्युत विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया गांव के पुराने तार जर्जर पड़े हैं और नए डाले गए पंच बायर मे भी सप्लाई चालू नहीं की गई। पीड़ित किसान 1 दर्जन से अधिक बार फोन कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करा दिया लेकिन छुट्टी होने का हवाला देकर मौके पर कोई नहीं पहुंचा।






