सोलो सिंगिंग में दूसरा स्थान तो वार आफ बैंड में प्रथम स्थान झटका

मथुरा। भरत लाल गोयल, एडीटर पीडयू समाचार
एकेटीयू लखनऊ द्वारा आईईटी में आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में हिन्दुस्तान कालेज आफ टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने अपना लोहा मनवाते हुए वार आॅंफ बैन्ड में प्रथम स्थान और सोलो सिंगिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ, वाराणसी मंण्डल के अनेक तकनीकि संस्थानों के छात्रों ने प्रतिभाग किया था।
कालेज के मैकेनिकल तृतीय वर्श के छात्र लीड वोकलिस्ट एवं गिटारिस्ट यष कपूर की अगवाई में रतनजोत सिंह-एमबीए द्वितीय वर्श, प्रखर षर्मा-सिविल तृतीय वर्श, देवांष दत्त्रेय- मैकेनिकल चतुर्थ वर्श, कौस्तुब गोलपरिया- सिविल चर्तुथ वर्श, विवेक षर्मा-आईटी तृतीय वर्श, मयंकपाल सिंह-इलैक्ट्रिकल्स द्वितीय वर्श, श्रेश्ठा सिंघल-सीएसई चतुर्थ के समूह बैन्ड ने यह उपलब्धि हासिल कर मथुरा का गौरव बढाया है।
पूर्व में जिलास्तरीय संास्कतिक महोत्सव का आयोजन आरबीएस बिचपुरी परिसर में किया गया, जिसमें बीएसए इंजीनियरिंग कालेज मथुरा और आगरा के आरबीएस कालेज, आरबीएस एचआईटी कालेज, आनंद इंजीनियरिंग कालेज , सचदेवा इंजी0 कालेज मथुरा तथा हिन्दुस्तान कालेज आॅफ साइंस एण्ड टेक्नोलौजी फरह, मथुरा के छात्रों ने भाग लिया था, इसमें भी हिन्दुस्तान कालेज आॅफ साइंस एण्ड टेक्नोलौजी फरह के छात्रों अमित प्रताप, आशीष, धर्मेन्द्र भारद्वाज, हिमांषु अग्रवाल, फैजल इकबाल, षार्दुल सिंह व अनिमेश आदि ने वार आॅफ बैंड, एकल गायन और समूह गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
छात्रों की इन उपलब्धियों पर वाई0के0 गुप्ता, वाईस चेयरमैन षारदा ग्रुप, प्रदीप महता ईवीपी, वीके षर्मा अधिषासी निदेषक, प्रो डा राजीव कुमार उपाध्याय निदेषक हिन्दुस्तान इंजीनियिरिंग कालेज, प्रो पीए जोषान डीन एकेडमिक, प्रो एमएस गौड़ डीन रिसर्च, डा हरेन्द्र सिंह चैहान डीन फैकल्टी, डा सन्दीप अग्रवाल डीएसडब्लू आदि ने छात्रो को बधाई दी ।






