
पीडीयू समाचार।
आगरा के कस्बा रूनकता और कीथम के बीच आवादी क्षेत्र में गुरूवार शाम को अचानक उस समय 11 फीट लम्बा इंडियन राॅक प्रजाति का पाइथन सडक पर आ गया , जिस समय मजदूर काम पर से घर लौट रहे थे। अजगर को देख राह गुजरते लोगों की संासें थम गईं। जानकार लोगों ने फरह के चुरमुरा स्थित वाइल्डलाइफ एसओएस को काॅल कर दिया। दो सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकडा। संस्था के निदेशक बैजूराज ने बतायाकि अजगर ंइंडियन राॅक प्रजाति का है। 11 फीट लम्बा और लगभग 22 किलोग्राम बजन का है। अभी मेडीकल आब्जरवेशन में रखा गया है, इसके बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड दिया जाएगा।






