श्रावस्ती(ब्यूरो)जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनपद वासियों को हीट वेव (लू) से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिये हैें। उन्होने बताया कि अधिक से अधिक पानी पिये, पसीना सोखने वाले पतले व हल्के रंग के वस्त्र ही पहने, धूप में जाने से बचें यदि धूप में जाना जरूरी हो तो चश्में, छाते, टोपी व चप्पल आदि का प्रयोग करें, यदि आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ-पैरों, को गीले कपडे से ढकें रहें और यदि संभव हो तो छाते का उपयोग करें, यात्रा करते समय अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पीने का स्वच्छ पानी रखें, ओ0आर0एस0 घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नीबूं पानी, छाछ आदि का उपयोग करें ताकि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि हीट स्ट्रोक(लू) हीट रैश (घमौरिया) हीट क्रैंप(मरोड/ऐठन) के मुख्य लक्षणों में शरीर कमजोरी का होना, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई आना, पसीना आना और कभी-कभी मूर्छा(बेहोशी) आना प्रमुख है। उन्होने बताया कि यदि मूर्छा या बीमारी का अनुभव करते हैं तो तुरन्त चिकित्सीय सलाह से उपचार लें, घरेलू/पालतू जानवरों को छायादार स्थानों पर रखें और उन्हे पर्याप्त मात्रा में पानी ने को दें, अपने घरों को ठंडा रखें, दरवाजे व खिडकियों पर पर्दे लगवायें शायंकाल व प्रातः के समय घर के दरवाजे खिडकियों को खोलकर रखें ताकि कमरे ठंडे रहें।
रिपोर्ट:-पंकज वर्मा श्रावस्ती






