बीजेपी के सीएम उम्मीदवार येद्दयुरप्पा अपनी जीत का भरोसा जता रहे हैं. उन्होंने कहा है कि इस बार बीजेपी को 150 सीट से ज्यादा सीटें मिलेंगी.

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने शिवमोगा की शिकारीपुरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. येदियुरप्पा ने नामांकन भरने से पहले शिकारीपुरा के एक मंदिर में दर्शन भी किए. उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार भी मौजूद रहे.
कांग्रेस ने लगाया कुरुबा समुदाय पर दांव
शिवमोगा की शिकारीपुरा विधानसभा सीट से येदियुरप्पा के खिलाफ कांग्रेस ने निगम सदस्य जीबी मालतेश को मैदान में उतारा है. माना जा रहा था कि येदियुरप्पा के सामने पार्टी किसी बड़े चेहरे पर दांव लगाएगी, लेकिन पार्टी ने कुरुबा समुदाय पर दांव लगाया है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि येदियुरप्पा के सामने पार्टी किसी मजबूत लिंगायत नेता को उतारेगी.






