
प्रदेश के राजकीय इंटरकालेजों में निकाली गईं एलटीगे्रड अध्यापक भर्ती के टलने के आसार बन गए हैं। इसको लेकर अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति बन गई है।
दरअसल लोकसेवा आयोग ने मार्च में 10763 पदों पर एलटी वेतनक्रम में अध्यापक भर्ती का बिज्ञापन निकाला था। लेकिन बिज्ञापन में आयोग ने जानबूझकर कमियां छोड दीं। जबकि आयोग के जिम्मेदार पदाधिकारी और शासन के प्रमुख अधिकारी भी जानते थे कि इन हालातों में असंतुष्ट अभ्यर्थी कोर्ट की शरण लेंगे। इससे प्रक्रिया बाधित होगी। यदि पहले ही यह कमी नहीं छोडी जाती तो अभ्यर्थियों को अदालत जाने की जरूरत ही नहीं पडती। अब हिन्दी बिषय को लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की। इसके अलावा 2016 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने भी कोर्ट का दरबाजा खटखटाया। कोर्ट ने आयोग को ऐसे अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश भी दिया है। इसके चलते आयोग द्वारा परीक्षा की तिथि छह मई के टलने के आसार बन गए हैं।






