राजस्थान में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय

– दलितों के साथ राजपूतों व ब्राहमणों को भी खुश करने के लिए बिछाई जा रही गोटियां
भरत लाल गोयल, एडीटर पीडयू समाचार
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष पद से अशोक परनामी के त्याग पत्र देने के बाद जोधपुर से सांसद व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नाम की चर्चा चल रही है। गजेन्द्र का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
दरअसल आलाकमान राजस्थान में गजेन्द्रसिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राजपूत समाज को खुश करना चाहता है। क्यों कि एक इनकांउटर के बाद राजपूत समाज भाजपा से थोडा खपा चल रहा था। चूंकि राजपूत भाजपा का परम्परागत वोट रहा है। दूसरे अर्जुन को भी प्रदेश की राजनीति में आगे लाकर दलितों को संतुष्ट करने की रणनीति अपनाई जा रही है। किरोडीमल मीणा को पार्टी में स्थान देकर आदिवासी समूह को भी मनाने की कोशिश की गई है। यही नहीं इस बार राजस्थान सरकार ने परशुराम जयंती का भी अवकाश घोषित किया है, क्यों कि लम्बे समय से ब्राहमणों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। इसके अलावा पार्टी के दबंग माने जाने वाले नेता घनश्याम तिबाडी को भी पार्टी में पहले से ज्यादा तरजीह देकर नाराज ब्राहमणांे को खुश करने की ही चाल चली गई है। हालांकि यह तो समय बताएगा कि भाजपा अपने लोकतांत्रिक व्यूह रचना में कितना सफल हो पाती है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*