फरह।थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत परखम चौकी के समीप गांव जमालपुर में गुरुवार की शाम हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मादा मोर की मौत हो गई। बता दें कि विगत 8 दिन पहले भी इन्हीं तारों में एक और मोर की मौत हो गई थी। गांव निवासी लाखन ठाकुर ने बताया बिजली के पोल में अर्थिंग बनी रहती है जिसके कारण कोई भी बड़ा और हादसा हो सकता है बिजली विभाग से इसकी शिकायत भी की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हालांकि सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी ओंकार नाथ शुक्ला टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की उपस्थिति में मोर को जमीन में दफना दिया गया।






