एलटीग्रेड में दो लाख आवेदक बढ गए दो साल में

इलाहाबाद। भरत लाल गोयल, सीनियर एडीटर पीडीयू समाचार


बेरोजगारी किस कदर सुरसा राक्षसी को भी नीचा दिखा रही है, इसका आकलन वर्तमान में राजकीय इंटरकालेजों में निकली रिक्तियों के आवेदनों को देखकर लगाया जा सकता है।
चर्तमान में प्रदेश के जीजीआईसी और जीआईसी में टीचर्स भर्ती को 10768 एलटीगे्रड अध्यापक पद पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। 16 अप्रेल तक 7.5 लाख से ज्यादा युवा व युवतियां इस पद के लिए आवेदन कर चुकी थीं। जबकि अभी हिन्दी बिषय और 2016 के आवेदकों को परीक्षा में शामिल करने का फैसला भी हाईकोर्ट ने दिया है। इनको मिलाकर संख्या आठ लाख को भी पार कर जाएगी। जबकि 2016 में इसी एलटीग्रेड क्रम में 9300 पदों पर 5.5 लाख आवेदन भरे गए थे। दो साल में दो लाख प्रशिक्षित बेरोजगारों की फौज बढने से चिंता की बात बन गई है। प्रतियोगियों के बीच प्रतिस्पद्र्वा और कडी हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*