आगरा के इंजीनियरिंग कालेज में कोबरा सांप की दहशत से हडकम्प

रेस्क्यू टीम ने त्वरित गति से कार्यवाही कर पकडा जहरीले सांप को

आगरा। पीडीयू समाचार
आगरा के आनन्द इंजीनियरिंग कालेज कैम्पस में बुधवार को अचानक उस समय कोबरा सांप घुस आया, जब स्टूडेंटस लंच में थे। सांप को देखकर कालेज में हडकम्प मच गया। कालेज प्रशासन ने वाइल्ड लाइफ को काॅल कर सांप को पकडवाया।
बुधवार की दोपहर को अचानक आगरा की आनन्द इंजीनियरिंग कालेज में अफरातफरी मच गई, जब लोगों ने चार फुट लम्बे कोबरा को केम्पस में देखा। स्टूडेंट डर से कक्षाओं की ओर दौडने लगे। कई भगदड में गिर भी पडे। हास्टल मैनेजर एके सिंह ने तुरनत वाइल्ड लाइफ के पदाधिकारियों को काूल किया। मौके पर दो लोगों की रेस्क्यू टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद जहरीले कोबरा को पकड लिया गया। सांप को अभी अंडर मेडीकेयर में रखा गया है। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड दिया जाएगा। एसओएस के निदेशक बैजूराज ने बताया कि सांप कोबरा की चार प्रजातियों में से नजनजा प्रजाति का है। यह प्रजाति काफी जहरीली होती है। लेकिन संवेदनशील स्थल के कारण मौके पर तुरन्त टीम को भेजा गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*