मथुरा में अगले तीन दिन में भारी बारिश और आंधी तूफान के असर को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया और सभी को आंधी तूफान के समय जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर रहने कि अपील भी की है ताकि किसी भी प्रकार की जन और धन हानि से बचा जा सके ।

भारतीय मौसम विभाग विज्ञान विभाग में बदलते मौसम के मिजाज को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में अलीगढ़ ,मथुरा ,हाथरस ,बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के आसपास भारी बारिश आंधी तूफान और आकाशीय बिजली का प्रकोप होने की संभावना है। जिसके मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग ने सभी जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं जिसमें आम जनमानस को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है ।भारतीय मौसम विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में अलर्ट जारी कर दिया है अगले दो-तीन दिन में मौसम के बिगड़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए आम जनमानस के साथ-साथ किसानों को भी सभी को सुरक्षित रहने की अपील की गई है । वही इस हाई अलर्ट से किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है और किसान अपनी फसल को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी घर लाने की कोशिश कर रहा है ।

हाई अलर्ट को देखते हुए मथुरा के अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया के मौसम विभाग से मथुरा जनपद के साथ-साथ कई अन्य जिलों के लिए भी एक अलर्ट जारी किया गया है ।जिसमें बताया गया है कि भारी बारिश हो सकती है आंधी तूफान आ सकता है और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है साधारण को सब को यह सूचना देना चाहता हूं और लोगों से आग्रह करना चाहता हूं भारी बारिश से सुरक्षित स्थान पर रहे । और जिसने अपनी फसल निकाल ली हो वह अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रख दें भारी बारिश से गेहूं के अंदर नुकसान ना हो और अन्य लोगों से भी अपील है के आंधी तूफान के टाइम पर लोग बाहर ना निकले और किसी प्रकार की धन और जन हानि ना हो और उस से बचा जा सके ।






