मथुरा। पीडयू समाचार

डीईएलएड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियों में प्रशिक्षु जुट गए हैं। सोमवार को विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में परीक्षा आवेदन भी भरवाए गए। इनकी परीक्षाएं एक मई से तीन मई तक सम्पन्न होंगी। जनपद में इस बार परीक्षा केन्द्र भी बढाए जाएंगे।
इस साल डीईएलएड कोर्स की जनपद में सीट बढने के बाद परीक्षा केन्द्रो के बढने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है िकइस बार एक दर्जन परीक्षा केन्द्र कम से कम बनाए जा सकते हैं। जबकि पूर्व में चार पांच केन्द्र ही बनाए जाते रहे है। सोमवार को परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद कालेज प्रशिक्षणार्थियों से परीक्षा फार्म भरवाने में जुट गए। मथुरा के वनमहाराजा, आरडीग्रुप ओल, महुअन के एसएमबीएल, फरह के धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट, केट संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों से परीक्षा आवेदन भरवाए गए । एसएमबीएल महुअन के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि छात्रछात्राओं से परीक्षा फार्म भरवाए गए हैं। अभी परीक्षा केन्द्र का निर्धारण नहीं है। इसके बारे में 28 अप्रेल तक पता लग सकेगा। इस बार जनपद में सीट बढने के कारण लगभग छह हजार से ज्यादा परीक्षार्थी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।






